सालों बाद साथ दिखे शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार, अवॉर्ड फंक्शन में दोनों की पुरानी केमिस्ट्री देख एक्साइटेड हुए फैंस

Edited By suman prajapati, Updated: 27 Mar, 2026 03:11 PM

shilpa shetty and akshay kumar spotted together after years

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की जोड़ी 90 के दशक की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। उस दौर में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चाएं होती थीं। काफी समय...

मुंबई. अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की जोड़ी 90 के दशक की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। उस दौर में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चाएं होती थीं। काफी समय बाद हाल ही में एक बार फिर यह जोड़ी साथ नजर आई, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित हो गए।

PunjabKesari

अवॉर्ड फंक्शन में दिखी पुरानी केमिस्ट्री

पिछले साल एक अवॉर्ड शो के दौरान अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी एक साथ मंच पर नजर आए। इस दौरान दोनों ने अपने सुपरहिट गाने ‘चुरा के दिल मेरा’ पर डांस भी किया। दोनों की केमिस्ट्री और एनर्जी देखकर ऐसा लगा मानो 90 का दौर एक बार फिर लौट आया हो। इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षय और शिल्पा को एक-दूसरे से बातें करते, हंसते और मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

 

फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे समय पीछे चला गया हो, वहीं दूसरे ने दोनों की जोड़ी को बेहद खूबसूरत और आकर्षक बताया। कई फैंस ने इस मौके पर इच्छा जताई कि अक्षय और शिल्पा को एक बार फिर किसी फिल्म में साथ काम करना चाहिए। कुछ लोगों का मानना है कि 90 के दशक की यह जोड़ी आज भी उतनी ही दमदार लगती है और दर्शक इन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं।

 
साथ में दी कई हिट फिल्में

बता दें, अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर में कई सफल फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘जानवर’ और ‘धड़कन’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन भी दिखाई देंगी। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इसके अलावा अक्षय के पास ‘भूत बंगला’, ‘हैवान’ और ‘गोलमाल 5’ जैसी कई बड़ी फिल्में भी लाइनअप में हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!